Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी मिशनशक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

घोसी।मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के दिशा-निर्देशन में कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की ओर से जमाल मिर्जापुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।
   कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दहेज हत्या, हिंसा, प्रताड़ना एवं आत्महत्या की प्रवृत्ति जैसी घटनाओं को रोकने के उपाय बताए गए। छात्राओं एवं युवतियों से संवाद कर उन्हें किसी भी परेशानी में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला एसआई ऋचा सोनी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अभद्रता होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
   महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा बहू और गांव की महिलाएं मौजूद रहीं। महिला कांस्टेबल लता, सुषमा और पूमन ने भी महिलाओं को जागरूक किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh