Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया निरीक्षण,शस्त्रों की साफ-सफाई करने का दिया दिशा-निर्देश

जौनपुर।अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर ने थाना जफराबाद का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण   का किया
डा0 संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना जफराबाद जौनपुर द्वारा निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव एवं प्रविष्टियों को अद्यावधिक कराये जाने के साथ-साथ सक्रिय अपराधियों/दुराचारियों आदि अपराधियों की प्रभावी चेकिंग कराये जाने, शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर नियुक्त आ0 को शस्त्र अभ्यास हेतु पुरस्कृत किया गया। थाना प्रभारी/अधिकारी/कर्मचारीगण से कार्यों की जानकारी लेते हुए लम्बित कार्य को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना जफराबाद, जौनपुर पर नियुक्त निरीक्षक/उ0नि0 स्तर के अधिकारीगण को विवेचनाओं के त्वरित विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों को चेतावनी दी गई व उनको स्पष्टीकरण जारी किया गया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh