Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जौनपुर जिलाधिकारी ने ब्लाक प्रमुख के साथ की बैठक क्षेत्र पंचायत के कार्यों पर किया चर्चा
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्षेत्र पंचायत का जो भी कार्य मनरेगा से होना है उसके संबंध में औपचारिकताओं को पूर्ण कर विकास खंड से शीघ्र प्राप्त करते हुए जिला पंचायत को सूचित करते हुए स्वीकृत हेतु जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, पी.डी. जयकेश त्रिपाठी सहित ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित रहे।

























































Leave a comment