कड़ी मशक्कत के बाद आतंकी बंदर को वन विभाग ने धर दबोचा , 1 माह के अंदर कई लोगों को बंदर ने काट कर किया था घायल
करंजाकला जौनपुर।करंजाकला विकास क्षेत्र के सिद्धिकपुर में आतंकी बंदर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। आतंकी बंदर ने 1 माह के भीतर कई लोगों को काट कर घायल कर दिया था। बृहस्पतिवार वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करने के बाद बंदर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
सिद्धिकपुर गांव के निवासी विनोद यादव के 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस को मंगलवार दोपहर बंदर ने काट लिया था। जैसे ही घटना की जानकारी वन विभाग टीम को भी तो वन विभाग में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को वन विभाग टीम ने सिद्धिकपुर में पहुंचकर बंदर की तलाश में जुट गई काफी देर छानबीन करने के बाद पता चला कि बंदर सिद्धीकपुर के समीप करंजकला ब्लॉक मुख्यालय में मौजूद है वन विभाग की टीम ने पहुंचकर चारों तरफ से बंदर को घेर लिया तथा तत्परता दिखाते हुए बंदर को पिंजरे में कैद कर लिया। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली तथा वन विभाग टीम को धन्यवाद किया।

























































Leave a comment