Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नीमा द्वारा योगाभ्यास की तैयारियां जोरो पर....

आजमगढ़ : नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आजमगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 के अंतर्गत आयोजित योग सप्ताह के अनुक्रम में आज 18 जून 2022, दिन शनिवार को तीन योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 6 बजे डाक बंगला फूलपुर पर प्रभारी डॉ. उमेश पाण्डेय के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया। तत्पश्चात प्रातः 7 बजे लालगंज बाजार में डॉ. देवाशीष शुक्ला के नेतृत्व में एक साथ कई लोगों ने योगाभ्यास किया। उसके बाद प्रातः 8 बजे वेदांता इंटरनेशनल स्कूल बनकट में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएँ सहित सभी स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास किया। जिसमें योग प्रशिक्षक सुनील कुमार पाल ने विभिन्न प्रकार के योगासनों की जानकारी दी तथा योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने कहा कि आज की जीवन शैली ने आदमी को कमजोर और बीमार कर दिया है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। शिव गोविंद सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग के बिना जीवन संभव नहीं है। आज के आधुनिक वातावरण में योग सभी के लिए लाभकारी है। शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.डी.सिंह ने कहा कि आज की भागमभाग जिंदगी में हम इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि शारीरिक और मानसिक रूप से थक जा रहे हैं। ऐसे में योग के नियमित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं। उपस्थित सभी लोगों ने बड़ी ही तल्लीनता से योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर फूलपुर से डॉ. उमेश पाण्डेय, डॉ. उत्कर्ष आर्या, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अज़ीम, डॉ. नईम अहमद, डॉ. अबुल बशर, डॉ. पी.के. जोददार, डॉ.मो. राशिद, डॉ. आई.के. सिंह, मनीष अग्रहरि, पीयूष पाण्डेय, दिनेश प्रजापति, संतोष मौर्या, कमला गुप्ता, सुरेश गुप्ता, लालगंज से डॉ देवाशीष शुक्ला, डॉ विजय शंकर, सत्यप्रिय सिंह, गौरव सिंह रघुवंशी, दिनेश यादव, सुशील यादव, दिनेश चौहान, पवन सिंह, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल से शिव गोविंद सिंह, आर एस शर्मा, नीलम चौहान, उजाला गुप्ता, शशांक राय, सुनील त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, डॉ.डी.डी.सिंह, सुनील कुमार पाल आदि लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh