Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम ने किसान सहकारी चीनी मिल घोसी का किया निरीक्षण, रिपेयरिंग कार्य में तेजी लाने के दिया निर्देश

घोसी।मऊ।जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल घोसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल हाउस, गन्ना क्रशर और यार्ड में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों व ठेकेदारों को कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी पेराई सत्र के लिए मिल को समय से चालू किया जा सके। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा एवं डीएम के निर्देशानुसार मिल का रिपेयर कार्य समय से एवं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। ताकि पेराई सत्र शुरू होने पर मिल निर्बाध रूप से चले।
निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी एवं प्रभारी जीएम अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मिल में रिपेयरिंग का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बीते सत्र में किसानों से खरीदे गए गन्ने का 100% (शत-प्रतिशत) भुगतान किया जा चुका है।
निरीक्षण के समय एसडीएम अशोक कुमार सिंह और प्रभारी जीएम अजय कुमार पांडेय सहित मिल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh