Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

 घोसी। मऊ। डीएम आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जनसुनवाई में कुल 124 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया और 4 मामलों की जांच के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया।
प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 77 शिकायतें राजस्व विभाग और 22 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। सुनवाई के दौरान मोहम्मदाबाद सिपाह निवासी खरपतू की खतौनी में रकबे की त्रुटि को जिलाधिकारी के निर्देश पर तुरंत सही कराकर उन्हें संशोधित खतौनी सौंपी गई। भाजपा नेता चंद्रशेखर ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों का निस्तारण आवेदक की संतुष्टि और वास्तविक समाधान के साथ ही किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त जनशिकायतो, उच्चाधिकारियों से प्राप्त जनशिकायतो को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच कर सही निस्तारण और स्पष्ट आख्या के साथ प्रेषित करें।
 इस दौरान एसपी कमलेश बहादुर एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ,एसडीएम न्यायिक घोसी सत्य प्रकाश तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, कोतवाल रविन्द्र नाथ राय,नायब तहसीलदार  घोसी अमरनाथ यादव , सीएचसी अधीक्षक डा एचके पंकज,बीडीओ घोसी, पूर्ति निरीक्षक घोसी, ईओ अनिल कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh