मझवारा गांव पहुंच कर एसडीएम ने रकबे के संशोधन को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
घोसी।मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा गांव में खेत के क्षेत्रफल संशोधन विवाद से जुड़े गंगा प्रसाद बनाम गुलाब आदि प्रकरण में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने मझवारा गांव पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 38 के तहत चल रहे मामले में एसडीएम घोसी क्षेत्रीय लेखपाल निशांत अंशुल के साथ मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने संबंधित भूमि का मौके पर जायजा लिया और स्थल की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। राजस्व टीम ने मौके से जुड़े तथ्यों के साथ अभिलेखों के साथ खेत की स्थिति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई।
मौके पर निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में संबंधित भूमि की स्थिति को देखा गया तथा राजस्व संबंधी बिंदुओं की जानकारी ली गई। मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद अब आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
गंगा प्रसाद बनाम गुलाब आदि प्रकरण में हुई यह स्थलीय कार्रवाई राजस्व न्यायालय की प्रक्रिया का हिस्सा है। आगे मामले में उपलब्ध अभिलेखों और निरीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

























































Leave a comment