Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी में लेखपालसंघअध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

घोसी। मऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर घोसी इकाई के लेखपालों ने तहसील परिसर में अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य सचिव यूपी को संबोधित 7सूत्रीय ज्ञाप एसडीएम अशोककुमारसिंह को  सौंप कर कार्यवाही की मांग किया।
  अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मांग किया कि लेखपालों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण की नीति को लागू कर 2700 से अधिक लेखपाल जो अपने घर से 4सौ से 8 सौ किलों मीटर दूर कार्यरत है को राहत दिया जाए। वर्ष 2025-2 6की पदोन्नति सूची को की विभागीय पदोन्नति कमेटी द्वारा अप्रैल 26को पारित है को जल्द ज़ारी किया जाए। वर्ष 2024में हुई विभागीय परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किया जाए, जिससे लेखपालो को स्थायीकरण का लाभ प्राप्त हो सके। मांग किया कि भुलेख कार्यालय, विभिन्न पटल से लेखपालों को अवमुक्त करने के साथ उनके विभिन्न भक्तों में बढ़ोत्तरी किया जाए। प्रारंभिक वेतन 2800 ग्रेड पे करने के साथ वेतन विसंगतियो को जल्द दूर किया जाए। लेखपालों से उनके हल्के के अलावा अन्य हल्के का कार्य नहीं लिया जाए। निवेदन के साथ चेतावनी दी कि यदि उक्त मांगो के पूरा न होने पर राजस्व प्रशासन, जनसेवा आदि में कोई कमी होती है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मांग पत्र प्राप्त करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर  अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय, मंत्री सौरभ राय, विवेक सिंह,  मनीष मिश्रा, भुआल यादव, योगेंद्र यादव, आशीष वर्मा, आशीष यादव, मृगेन्द्र सिंह, योगेश यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh