Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निरहुआ,"केवल 2 साल के लिए मुझे सांसद बनाइये अगर मैंने आप के अनुरूप काम नहीं किया व अपने वादे पर खरा नहीं उतरा तो मैं भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा "

फरिहा/मुहम्मदपुर, आजमगढ़।आज़मगढ़ लोकसभा क्षेत्र के रानीपुर रजमो स्थित मां अगवानी माता के प्रांगण में लोक सभा उप चुनाव की जनसभा का आयोजन शनिवार को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहें। कार्यक्रम में दोपहर 12:00 बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे पूरा प्रांगण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा उसके उपरांत भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा व मोहम्मद पुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अंग वस्त्र व गदा भेंट की गई। लोक सभा सदर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव समर्थन में अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेश केवल नाम दार पार्टी है वहीं भाजपा के यशस्वी  प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी वह प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी के अथक प्रयास से जो जनहित में अनेक कार्य किए जा रहे हैं उससे भाजपा कामदार पार्टी है सपा जहां सिर्फ जातिवाद की राजनीति करती है वहीं भाजपा काम की बात करती है। वही भाजपा प्रत्याशी  दिनेश लाल यादव ने कहा कि केवल 2 साल के लिए मुझे सांसद बनाइये अगर मैंने आप के अनुरूप काम नहीं किया व अपने वादे पर खरा नहीं उतरा तो मैं भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh