Latest News / ताज़ातरीन खबरें

8 लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित

आजमगढ़ 17 जून-- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अक्षय लाल ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव-2022 के अवसर पर दिनांक 14 जून 2022 से 20 जून 2022 तक अमृत योग सप्ताह एवं 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ में 8 लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये आयुष (आयुर्वेद) विभाग दृढ संकल्प है, अमृत योग महोत्सव के अवसर पर योग को जन-जन तक पहुॅचाकर सभी को स्वास्थ्य लाभ देना शासन का उद्देश्य है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद आजमगढ़ में 14 हेल्थ वेलनेस सेन्टर एवं 2 योग वेलनेस सेन्टर के योग प्रशिक्षकों द्वारा हेल्थ वेलनेस सेन्टर के समीप के विभिन्न गाँवों में जनमानस को योगाभ्यास कराया जा रहा है तथा “आयुष कवच एप“ पर फोटो/वीडियो अपलोड़ की जा रही है। उन्होने बताया कि अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है और “आयुष कवच एप“ पर फोटो/वीडियो अपलोड किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आज दिनांक 17 जून 2022 को अपलोड किये हुए प्रतिभागियों की कुल संख्या 28365 है। 
 
 
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-17.06.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh