युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता
आजमगढ़ 17 जून-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) होनी चाहिए। उन्होने बताया कि निबन्ध ‘‘शिक्षा में मातृ भाषा का महत्व’’ विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नही की जायेगी।
प्रविष्टियॉ निदेशक, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ 226001, के पते पर भेजी जायेंगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रू0 7000, द्वितीय पुरस्कार रू0 5000, तृतीय पुरस्कार रू0 4000 एवं सांत्वना पुरस्कार (संख्या दो) रू0 2000 है।
जिलाधिकारी ने बताया कि युवा रचनाकार अपना आवेदन जिला सूचना कार्यालय आजमगढ़, कमरा नं0 42ए, द्वितीय तल, कलेक्ट्रेट भवन सिविल लाइन आजमगढ़, में दिनांक 28 जून 2022 तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला सूचना कार्यालय, आजमगढ़ में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-17.06.2022--------


























































Leave a comment