Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व जिलाधिकारी आजमगढ़ ने किया रूट मार्च, धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था


आजमगढ़ 17 जून-- जनपद में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा शहर क्षेत्र में रूट मार्च किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जनपद के मौलानाओं एवं धर्मगुरूओं से विभिन्न स्तरों पर वार्ता की गयी है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। मौलानाओं एवं धर्मगुरूओं ने आश्वासन दिया है कि हमारे द्वारा जनपद में किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में ऐसी कोई बात नही कही जायेगी, जिससे कि शांति व्यवस्था पर कोई प्रभाव पड़े।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मे उप चुनाव का कार्यक्रम चल रहा है, हमारे पास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल उपलब्ध हैं और इन सुरक्षा बलों की प्रापर ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे कि जनपद में कहीं पर किसी भी प्रकार को कोई उपद्रवी या शरारती तत्व कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न ले।
 
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-17.06.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh