Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्व योग दिवस की तैयारियां जोरों पर-लालगंज

लालगंज आजमगढ़ : 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। उसी क्रम में खंड विकास अधिकारी लालगंज आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार विकासखंड के तरफ काजी ग्राम सभा में नवोदय विद्यालय के प्रांगण में ग्राम प्रधान संजय चौहान की अध्यक्षता में पंचायत सचिव अवधेश कुमार सिंह के द्वारा ग्रामीण महिलाओं तथा पुरुषों को योगा के बारे में विस्तार से बताया गया ।तथा उपस्थित लोगों कोयोग क्रिया करके उनको अभ्यास कराया। तथा योगा के द्वारा होने वाले शारीरिक मानसिक लाभ के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। योग करने से स्वास्थ्य लाभ क्या होता है पूरा बताया गया ।इस अवसर पर प्रबंधक अखिलेश मौर्य,प्रधानाचार्य सर्वेश गिरी, विनोद चौहान, कुलदीप चौहान, संजय अस्थाना ,उर्मिला देवी, समीना, धिरेंद्र भारती ,आनंद भारती ,राजदेव ,सूरज भारती, संदीप जायसवाल ,हीरालाल यादव ,बाबूराम चौहान, गुल्लू सफाई कर्मी , पंचायत सहायक नीलम यादवआदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh