Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक ही युवती की प्रेम में पागल दो युवक आपस में भिड़े एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर


आज़मगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बादशारिकपुर गांव में एक युवती से प्रेम प्रपंच को लेकर बुधवार की सुबह दो युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीररुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से सुल्तानीपुर गांव निवासी शनि राम व बादशारिकपुर गांव निवासी शिवम प्रेम करते है। एक ही युवती के प्रेम में पागल दोनों युवक बृहस्पतिवार की सुबह आपस में भिड़ गए। दोनों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। इसी दौरान शिवम ने शनि (19) पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सिंहपुर ने घायल शनि को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। वहीं आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh