Latest News / ताज़ातरीन खबरें
विद्युत विभाग सख्त,15 बकायेदारों की काटी गई केवल
बिलरियागंज /आजमगढ़ : विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज के कर्मचारियों ने गुलवा गौरी गांव में बिजली की चेकिंग किया। बिना मीटर के बिजली का उपभोग कर रहे आठ लोगों के घरों में मीटर लगाए गए । पंद्रह बकायादारों को बिजली की बिल बांटी गई। इनको बताया गया कि इस समय बिजली बिल की बकाया धनराशि में सरचार्ज पर सौ प्रतिशत की छूट है। छूट के बाद देय धन राशि को किश्तों में जमा करने का प्राविधान है। विद्युत उपकेंद्र पर आ कर बकाया विद्युत बिल की नियमानुसार किश्त बनवा लें। और बिल को जमा करें। मौके पर उपस्थित जेई महेंद्र सिंह यादव ,कुंवर रोहतास, खलीलुर्रहमान, मुजाहिद,बलिस्टर, कमलेश यादव, दिनेश आदि उपस्थित रहे।


























































Leave a comment