Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीजल, कारण नहीं बता रहा कोई लोग ई-रिक्शा पर लाद कर ले जा रहे हैं बाइक


मेरठ। बागपत के बिचपड़ी गांव का रवि मंगलवार को किसी काम से बाइक से अग्रवाल मंडी टटीरी आया था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो पता चला कि पेट्रोल और डीजल खत्म है। यहां से बाइक को ई-रिक्शा में लादकर बागपत लेकर आया, लेकिन यहां भी पेट्रोल खत्म होने की जानकारी मिली। पेट्रोल पंप मालिक ने कंपनी से गाड़ी भरकर चलने की बात जरूर बताई। परंतु पेट्रोल पंप पर करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद तेल मिला।
मंगलवार को रवि ही केवल अकेले ऐसे शख्स नहीं जिन्हें इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ी। बल्कि जिले के करीब 70 फीसदी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे वाहन चालकों को कुछ ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंप संचालकों ने कंपनी से आपूर्ति बाधित होने की जानकारी देते हुए पेट्रोल और डीजल खत्म होने की बात बताई। बता दें कि जिले में वर्तमान में 35 पेट्रोल पंप हैं। इन सभी पर एक दिन में करीब 70 हजार लीटर पेट्रोल और एक लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है। अधिकतर पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने से वाहन चालक इधर-उधर भटकते रहे।
दुड़भा गांव का डिंपल बागपत आ रहा था। रास्ते में तेल खत्म हो गया। उसे चार किमी पैदल ही बाइक लेकर आना पड़ा। बागपत में दो घंटे तक इंतजार करने के बाद पेट्रोल मिला। बिचपड़ी गांव का आजाद भी टटीरी आया था। उसकी बाइक का पेट्र्रोल खत्म हुआ तो किसी अन्य की बाइक से सहारा लगवाकर बागपत तक पहुंचा। कुछ इस तरह की परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh