Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अप्रेंटिसशिप मेले में 19 छात्रों का हुआ चयन


सरायख्वाजा जौनपुर ।राजकीय औधौगिक प्रशिक्षण सिद्दीकपुर जौनपुर मे जिला सेवायोजन एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान मे सोमवार अपरेंटिस मेले का आयोजन किया गया, अप्रेंटिसशिप मेले में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें से 19 छात्र-छात्राओं अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित हुए हैं। 

अप्रेंटिसशिप मेले में जनपद एवं प्रदेश की सरकारी व निजी अधिष्ठानों जैसे लघु डाल नहर ,खंड  नलकूप, खंड जौनपुर यू ए एल, उत्तर प्रदेश एच आई एल  एस के इंजिनीरिंग फोकल स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड जैसी दर्जनों कंपनियों ने प्रतिभाग किया, इस मौके पर विभिन्न ट्रेडों से पासआउट स्कूल डेढ़ सौ से अधिक छात्रों ने अप्रेंटिसशिप मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मेले का शुभारंभ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने किया उन्होंने कहा कि रोजगार दिलाने में अप्रेंटिसशिप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए सभी बच्चों को बढ़-चढ़कर अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेना चाहिए तथा अप्रेंटिसशिप मेला में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,कार्यक्रम के इस मौके पर फरहत राजा,पी एन सिंह यादव, पुष्पेंद्र कुमार, आफताब अहमद खान, चंद्रेश कुमार, सुनील गुप्ता,देवेश यादव, हेमराज गौतम, शशिकांत सिंघानी सुप्रिया राय,पूनम वर्मा,सुनील कुशवाहा,सुनील, अमित गौतम,संजय सिंह,अभय शर्मा एवं राकेश पाल समेत संस्थान के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh