हिंदी साहित्य की साहित्यिक संस्था "मंजु स्मृति साहित्य परिषद" द्वारा कव्य गोष्ठी का आयोजन
बूढ़नपुर कप्तानगंज : हिंदी साहित्य की साहित्यिक संस्था "मंजु स्मृति साहित्य परिषद" कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा मंजु बाल विद्या निकुंज श्री रामलगन गुप्त स्मारक पू.मा. विद्यालय कप्तानगंज के प्रांगण में संस्था के अध्यक्ष रामजीत यादव संस्था सचिव लालबहादुर चौरसिया लाल, कोषाध्यक्ष पंकज उपाध्याय तथा संयोजक सोहन लाल गुप्त स्नेहिल जी के नेतृत्व में बीती देर रात एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि एवं विचारक डा. राजाराम सिंह जी तथा विशेष अतिथि देवमणि त्रिपाठी अंगार रहे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन डॉ ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने किया। काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ मां वीणापाणि के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन तथा सुप्रसिद्ध गायिका रोशनी गौड़ के वाणी वंदना के साथ प्रारंभ हुआ।इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ तथा युवा कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं पढ़ी जिसमें आमंत्रित कवि शैलेन्द्र मोहन राय अटपट, रुद्र नाथ चौबे रूद्र, शैदा साहित्य मंडल के संचालक बिजयेन्द्र श्रीवास्तव करुण, इफ्टा के जिला संयोजक बैजनाथ गवार, अटेवा के प्रदेश महामंत्री विजय प्रताप यादव, तमसा काव्य मंच के संस्थापक राकेश पाण्डेय सागर, लोकायतन संस्कृत न्यास अध्यक्ष राजनाथ राज, प्रवक्ता महेंद्र मृदुल, गीतकार व कवि लालबहादुर चौरसिया लाल, जयहिंद सिंह, अजय कुमार पाण्डेय व रोहित राही ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नंदलाल निषाद,भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक वीरेंद्र भारती, जीपी संवाददाता लकी सोनी, आनंद लाल गुप्त एडवोकेट, अनूप वरनवाल, गंगा प्रसाद शर्मा, गोविंद, शिव शंकर उर्फ बबलू प्रधान, रमाशंकर उपाध्याय, दयाराम गुप्ता, महेंद्र प्रजापति व अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गोष्ठी के अंत में संस्था के संयोजक सोहनलाल गुप्त ने पधारे अतिथि कवियों का स्वागत किया तथा इसी परिसर में जल्द से जल्द एक विशाल कवि सम्मेलन करवाने की घोषणा की।



























































Leave a comment