Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस के जवानों ने निज़ामाबाद के कई क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

आज़मगढ़ निज़ामाबाद : उत्तरप्रदेश शासन के निर्देश पर सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस के जवानों ने नगर पंचायत समेत क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जुमे की नमाज के बाद कानपुर में भड़की हिंसा के दौरान पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है तथा उपद्रवियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है निज़ामाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानो के साथ नगर पंचायत निज़ामाबाद के फरहबाद तिराहा से देवकी सेठ चौक,ठाकुर द्वारा चौक,कसाई मुहल्ला ,घुरीपुर मोड़,पुरानी सब्जी मंडी आदि जगहों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से शांति की अपील की गई तत्पश्चात यह फ्लैग मार्च पुन फरहाबाद तिराहा पर जाकर समाप्त हुआ कई प्लाटून सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे नगर में भ्रमण करते हुए लोगो से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की तथा उपद्रव अशांति फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप ट्विटर या अन्य किसी माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी अफवाह फैलाई जाएगी तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो से शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही जा रही है फ्लैग मार्च के दौरान उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह,सुरेश यादव सहित सभी पुलिश कर्मी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh