Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जर्जर सड़क की समस्या को लेकर समाजसेवी ने किया अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल

अतरौलिया आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा के देऊरपुर बाजार एनएच 233 बनकटजगदीश पिपरी भाऊपुर लालपुर मडच्छा भीमाकोल  से अंबेडकर नगर जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर के आज समाजसेवी विनीत रंजन के नेतृत्व सुबह 10:00 बजे से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन भूख हड़ताल जा रही है लेकिन अभी तक ना तो कोई प्रशासनिक अधिकारी आया ना ही विभागीय अधिकारी आया ।बता दें कि 10वर्ष पूर्व से जर्जर सड़क से राहगीरों को यात्रा करने में काफी कठिनाई हो रही है जिसको लेकर सैकड़ों बार विरोध प्रदर्शन से लेकर के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया उसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं किया गया कई बार चेतावनी के बाद भी जब बात नहीं बनी तो समाजसेवी विनीत रंजन ने लोगों के दुख दर्द को देखते हुए खुद को अनावरण अनशन के लिए तैयार किया और इनका दावा है कि जब तक जिला अधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी आकर के रोड निर्माण कार्य नहीं शुरू करवाते तब तक हम किसी की बात को नहीं मानेंगे इतना ही नहीं जर्जर सड़क के लिए समाजसेवी ने करो या मरो की लड़ाई जारी रखी है साथ ही प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ईट से ईट बजा देंगे लेकिन भोली भली जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे विनीत रंजन सब के दुख दर्द में खड़ा रहता है जब तक आखरी सांस रहेगी तब तक हम लड़ाई लड़ते रहेंगे स्वाभिमानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी द्वारा भी विनीत रंजन के भूख हड़ताल में सहयोग किया जा रहा है उनके पदाधिकारी भी इस भूख हड़ताल में  हिस्सा और सहयोग कर रहे हैं। डॉक्टर राम सिंगार ने बताया कि जिस की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सैकड़ों बार विरोध प्रदर्शन से लेकर के जिला अधिकारी तक ज्ञापन सौंपा फिर भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ इससे पता चलता है कि केवल यह दिखावे की सरकार है इस सरकार में सारे विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही इस मौके पर युवा नेता बृजेश पटेल श्रवण कुमार गुप्ता विनोद राजभर अच्छेवर भाई पटेल राम प्रसाद तिवारी दयाराम पटेल आलोक मिश्रा विशाल अजय यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh