Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव सम्पन्न होने तक अपने क्षेत्र से बाहर न जाए-जिलाधिकारी आजमगढ़

आजमगढ़ 12 जून-- जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल शाम कलेक्ट्रेट सभागार में 69-आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव-2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गयी।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि सभी मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर वहां की आवश्यक ब्यवस्थाओ को सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, पंखा व शौचालय की व्यवस्था को निर्धारित समय के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस मतदान केंद्र पर खम्भे अथवा  बिजली के तार लटके हो, उसे तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी के रवाना होने से पहले उनके पास वोटर लिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान सकुशल संपन्न कराने के बाद ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट अपना क्षेत्र छोडना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बल की देख रेख मे ही मतदान केंद्र तक लेकर जायेंगे।
जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि 22 जून से 23 जून 2022 तक चुनाव संपन्न होने तक अपने क्षेत्र से किसी भी दशा मे बाहर नही जायेंगे। उन्होने कहा कि मतदान के दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। किसी भी मतदान केंद्र से फोन आने पर तत्काल पहुंचकर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिया कि मतदान के दौरान कोई भी ब्यक्ति अनावश्यक रूप से मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे मे प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि अनुमन्य ब्यक्तित्यो को ही प्रवेश दिया जाए।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सगड़ी,  डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी (वि0) विनोद कुमार सिंह एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


-------जि0सू0का0 आजमगढ़-12.06.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh