Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाबा भैरव धाम महराजगंज में लोक दायित्व के कार्यकर्ताओं ने मूल सरयू के किनारे किया सफाई अभियान

आजमगढ़: आज बाबा भैरव धाम महराजगंज में लोक दायित्व के कार्यकर्ताओं ने मूल सरयू के किनारे  सफाई अभियान चलाया।  बताते चलें कि लोक दायित्व ने पिछले 5 वर्षों से मूल सरयू बचाओ अभियान चला रखा है। यह साफ सफाई जेठ की पूर्णमासी को पड़ने वाली श्री सरयू जी के अवतरण दिवस को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। जेठ की पूर्णिमा को लोक दायित्व के तत्वावधान में श्री अयोध्या जी से बक्सर के सिद्धाश्रम तक यात्रा होनी है। यह यात्रा उसी पथ से हो रही है जिससे विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा करने के लिए गए थे। यह यात्रा 14 जून को अयोध्या जी से प्रारम्भ होकर 16 जून को बक्सर में सायं सम्पन्न होगी। अयोध्या जी के बाद पहला रात्रि पड़ाव भैरव बाबा में होगा, यहीं माता सरयू की आरती होगी। यात्रा के यहां आने और आरती के कार्यक्रम के निमित्त आज का सफाई अभियान चलाया गया। यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये यात्रा के प्रमुख पवन कुमार ने बताया कि मूल(छोटी) सरयू को सदानीरा बनाने के लिए जन जागरूकता तथा प्रभु आगमन स्थलों की सुरक्षा एवं सरक्षा के प्रति भी जनजागरूकता करना। यात्रा में 35 यात्री स्थायी होने एवं प्रत्येक केंद्र से अस्थायी यात्री भी शामिल हो रहे है , साथ ही एक रथ भी यात्रा में निरंतर रहेगा। लगभग 8 जिलों से लोग इस यात्रा में शामिल है। डॉ संजय सिंह गौतम, धीरज, अलंकार , सुरेंद्र, उत्कर्ष, पवन कुमार आदि लोग शामिल हैं। यात्रा में मूल सरयू की शोध के लिए भूगोल के विद्वानों का दल भी चल रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh