Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पीसीएस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में चिलचिलाती धूप में आने जाने को पानी और शरबत पिलाने का काम भारत रक्षा दल ने किया...

आजमगढ़ आज 12 जून पीसीएस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने आए थे ,चिलचिलाती धूप में उनके लिए पानी और शरबत पिलाने का काम आज भारत रक्षा दल के द्वारा नगर क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया
सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोगों ने देखा की नगर क्षेत्र में सभी हैंड पाइप खराब पड़े हुए हैं वाटर कूलर बंद है स्थानीय लोग पानी की व्यवस्था किए हुए हैं लेकिन बाहर से आए हुए बेरोजगार युवा अगर वह पानी ना खरीदें तो उन्हें पाने के लिए भटकना पड़ेगा यह सब देखते हुए हम लोगों ने निर्णय किया कि  युवाओं को जहां तक संभव हो सकेगा पानी की व्यवस्था भारत रक्षा दल करेगा ,इसी निर्णय के अनुसार आज हम लोग परीक्षा केंद्र शिब्ली कॉलेज, डीएवी कॉलेज ,सेंट जेवियर ,अग्रसेन इंटर कॉलेज, प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज पर पानी का स्टाल लगाकर गुड भेली और बिस्किट की व्यवस्था करके पानी पिलाया गया तथा अपने कटरा स्थित कार्यालय के पास शरबत की भी व्यवस्था की  गई  परीक्षा दो पालियों में थी तो संगठन द्वारा सुबह 9 से12 व 2 बजे से 5 बजे शाम तक सेवा दी गई,भारत रक्षा दल द्वारा की गई इस व्यवस्था से युवा काफी प्रसन्न दिखे और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे रहे थे पानी पिलाओ अभियान के साथ भारत रक्षा दल द्वारा एक पंफलेट का भी वितरण किया जा रहा था जिसमें मांग की गई कि बेरोजगार युवा परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ किया जाए और उसकी पूर्ति क्षेत्र के सांसद विधायक निधि से कराई जाए इस मुद्दे को भी युवाओं ने काफी सराहना की और बोले कि सरकार तमाम लोगों के लिए तरह तरह की सुविधाएं सब्सिडी ,अन्य निधि  उपलब्ध करा रही है और हम बेरोजगारों से शुल्क की वसूली की जाती है जो बंद होनी होना चाहिए आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि प्रकाश, नीरज वर्मा वैभव राय ,हिमांशु सिंह ,अरुण सिंह, मनजीत सरदार ,अतुल श्रीवास्तव, आर पी  श्रीवास्तव, कमलाकांत बरनवाल अनूप श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, सुनील कुमार वर्मा ,प्रवीण कुमार गौड़ सोनू मिश्रा ,अमित कुमार गुप्ता, राजन अस्थाना ,धनंजय ,दुर्गेश, विपुल कुमार श्रीवास्तव, मनीष भार्गव,उमेश सिंह गुड्डू, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh