Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस ने अतरौलिया बाजार में किया रूट मार्च, दिया शांति का संदेश

अतरौलिया आज़मगढ़। पुलिस ने अतरौलिया बाजार में किया रूट मार्च, दिया शांति का संदेश। बता दें कि बीती शाम थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने नगर पंचायत में रूट मार्च कर लोगों को शांति का संदेश दिया ।उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के बाद योगी सरकार ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए यूपी पुलिस को अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज यानी शुक्रवार को पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी गई थी। ताकि समय रहते स्थिति पर काबू पाया जा सके। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कहा गया था। इसी को देखते हुए संवेदनशील जिले में सभी मुख्य चौराहों और मुस्लिम क्षेत्रों में फोर्स ने फ्लैग मार्च किया ।जुमे की नमाज के बाद  प्रयागराज ,सहारनपुर तथा झारखंड, दिल्ली ,मुंबई, कोलकाता आदि जगहों पर भड़की हिंसा को देखते हुए थानाध्यक्ष ने नगर पंचायत में  व्यापारियों संग वार्ता करके तथा धर्म गुरुओ से भी वार्ता कर शांति की अपील की।वहीं नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी की। साथ ही साथ नगर में संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई।इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गई।  दौरान नगर वासियों से अपील की गई कि कहीं भी अत्यधिक भीड़ इकट्ठा ना होने दें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार का भड़काऊ बयान बाजी ना करें ।जिससे माहौल खराब हो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।लोगों से अपील की गई कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें प्रशासन के लोग हमेशा आप के साथ है। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सख्त निगाह रखें तथा पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना दें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh