Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वांछित अभियुक्त गिऱफ्तार

आजमगढ़- रौनापार :- 01 वांछित अभियुक्त गिऱफ्तार,वादी मोती यादव पुत्र स्व0 बुध्धू यादव निवासी सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी द्वारा मछली मारने के विवाद को लेकर घर में घुसकर उनके लडके विरेन्द्र को लाठी डण्डे से जान से मारने की नियत से मारना पीटना जिससे सर में काफी चोट लग जाना व जाते समय उनकी मो0सा0 संख्या UP 50 BJ 4610 को क्षतिग्रस्त कर देना व बचाने गये रविन्दर यादव को मारने पीटने के सम्बन्ध में  दिया जिसके आधार पर, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 200/22 धारा 307/323/452/427 भादवि बनाम (1) रामअशीष यादव पुत्र बुधिराम यादव सा0 सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ व कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

 आज दिनांक 10.06.2022 को उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभियुक्त रामअशीष यादव पुत्र बुधिराम यादव सा0 सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम सिवान से समय करीब 06.35 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग-  1.  मु0अ0सं0 200/22 धारा 307/323/452/427 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।                          

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-  रामअशीष यादव पुत्र बुधिराम यादव सा0 सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

2. उ0नि0 शंकर कुमार यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

3. का0 सत्येन्द्र कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh