Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन दिखा अलर्ट

आलापुर अम्बेडकरनगर / कानपुर बवाल के बाद आलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आज जुमे की नमाज को लेकर शहर, गांव, कस्बों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ।उधर, जिले की खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गयी है। शहर, गांव, कस्बों के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जुमे की नमाज को लेकर शहर, गांव, कस्बों की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात दिखी।
जनपद अम्बेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में और आलापुर थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी के नेतृत्व में थाना आलापुर के ग्राउंड में दंगा नियंत्रण के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें आंसू गैस, फायर बिग्रेड, लाठी पार्टी, आदि का प्रयोग कैसे किया जाता है, इसके बारे में थाना प्रभारी आलापुर ने ब्रीफ किया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरण, डंडा, हेलमेट, बॉड़ी प्रोटेक्टर से सुसज्जित रहे। जुमे की नमाज अदा करवाने की कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी आलापुर के साथ साथ तहसीलदार आलापुर व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 
शहर, गांव, कस्बों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से लगातार संपर्क में ही दिखे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष आलापुर राय साहब द्विवेदी ने गणमान्य लोगों से अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। और उन्होंने ने कहा कि अराजकतत्वों से सावधान रहने की जरूरत है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh