तमंचे के दम पर नाना के घर से पढ़ाई कर रही छात्रा से गैंगरेप-जांच में जुटी बरदह पुलिस
आजमगढ़। जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीया किशोरी के माता पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बरदह थाना क्षेत्र में अपने नाना के घर रहकर किशोरी कक्षा नौवीं की पढ़ाई करती है। सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर में सो रही थी। वहीं किशोरी के नाना नानी दूसरे कमरे में सो रहे थे।
आरोप है कि देर रात गांव का ही एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ किशोरी के कमरे में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर नाना कमरे से बाहर आए तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मंगलवार को गांव में पंचायत हुई लेकिन नाना नहीं माने और बुधवार को बरदह थाने में विजय प्रताप सरोज समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। बरदह थानाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



























































Leave a comment