Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होमगार्ड्स ने थामा स्वच्छ निर्मल नदी जिम्मेदारी

आजमगढ़ 09 जून-- जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स डीएन सिंह ने अवगत कराया है कि मा0 राज्यमंत्री जी (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड्स विभाग उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर दिए गये निर्देशों के अनुपालन में जीवन दायिनी नदियों को अविरल, निर्मल एवं स्वच्छ बनानें एवं वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखनें, नदियों एवं जलाशयों को स्वच्छ बनाए रखनें हेतु डीएन सिंह जिला कमाण्डेन्ट, होमगाडर्स आजमगढ़ के नेतृत्व में जनपद कार्यालय होमगाडर्स आजमगढ़ मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, होमगाडर्स आजमगढ़ के वैतनिक कार्मिकों तथा मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स आजमगढ़ पर मण्डल आजमगढ़ के तीनों जनपदों के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड्स स्वंयसेवकों द्वारा हड़हा बाबा मन्दिर के परिसर एवं तमसा नदी के घाट एवं आस-पास फैले एवं फेंके गये प्लास्टिक एवं अन्य अवशेषों की साफ-सफाई की गयी। जिसमें सुधाकराचार्य पाण्डेय, मण्डलीय कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त स्थानीय जन सामान्य को अपने आस-आप से वातारण को शुद्ध और स्वस्थ बनाये रखने के उद्देश्य से साफ-सफाई हेतु जागरूक भी किया गया। वहां उपस्थित आम नागरिकों द्वारा होमगार्ड्स विभाग द्वारा किए गये इस कार्य की सराहना व प्रशंसा भी की गयी। उपस्थित सामान्य नागरिकों को यह अवगत कराया गया कि प्रकृति के संरक्षण में ही मानव जाति एवं समस्त जीवों का कल्याण है। 
उपरोक्त के अतिरिक्त दिनांक 02 जून 2022 को मा0 राज्यमंत्री जी (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड्स विभाग उ0प्र0 सरकार, धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 05 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होमगार्ड्स विभाग आजमगढ़ द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भारी संख्या में वृक्षारोपण भी किया गया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh