Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मंदुरी हवाई अड्डा को वाराणसी एयरपोर्ट एथारिटी को सौंपे जाने की तैयारी - जल्द शुरू होगी उड़ान


आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज मंदुरी हवाई अड्डा को हैंड ओवर करने का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट पर मौजूद सामानों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट पर मौजूद सामानों की सूची एसडीएम सगड़ी राजीव रत्न सिंह द्वारा तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डा को वाराणसी एयरपोर्ट एथारिटी को सौंपी जाएगी।
यह एयरपोर्ट हैंड ओवर होने के बाद यहां से उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh