Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी-तमिलनाडु में मिली युवक की लोकेशन -लखनऊ

लखनऊ। राजधानी में अलीगंज व उन्नाव के नवाबगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। उसे एटीएस टीम ने पुदुकोट्टाई जिले से दबोचा। टीम आरोपी को लेकर लखनऊ आ रही है। आरोपी के खिलाफ रविवार को मड़ियांव थाने में संघ के स्वयं सेवक डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर आये धमकी भरे मेसेज में उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
एडीजी एटीएस नवीन अरोरा के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर टीम ने पड़ताल शुरू की। जिस मोबाइल नंबर से संदेश भेजा गया। उसकी लोकेशन तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले की रामलिंगम स्ट्रीट में मिली। तत्काल एटीएस टीम तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। उसे सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले रामलिंगम स्ट्रीट निवासी राज मुहम्मद है। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।
दरअसल, अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ के मुताबिक रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय व उन्नाव के नवाबगंज कार्यालय का जिक्र भी था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh