Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लोकसभा उप चुनाव आजमगढ़ में वैध नामांकन में ए प्रत्याशियों के नाम


आजमगढ़ 07 जून-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया दिनांक 06 जून 2022 को समाप्त हो चुका है, जिसके अन्तर्गत कुल 15 प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है। इसी क्रम में आज नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा/जांच के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी से दिनेश, समाजवादी पार्टी से धर्मेन्द्र यादव, बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम, अल हिन्द पार्टी से अमरावती, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ उर्फ जयनाथ चौहान, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज, मौलिक अधिकार पार्टी से रवीन्द्रनाथ शर्मा, सरवर पार्टी से सरवर अली, अम्बरीष कुमार विजयता निर्दलीय, पंकज कुमार यादव निर्दलीय, रमाकान्त यादव निर्दलीय, राजीव कुमार सिंह निर्दलीय एवं वीरेन्द्र कुमार निर्दलीय, कुल 13 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्यतः वैध पाये गये।
इसी के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी एवं संतोष निर्दलीय, कुल 02 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जांच उपरान्त अवैध पाये गये। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh