Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिजरवा गांव स्थित शिव शंकर स्मारक पब्लिक विद्यालय पर अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव स्थित विद्यालय पर बीती रात अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर स्कूल के पंखे स्टेबलाइजर आदि हजारों के सामानों को चुरा लिया । इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक सुभाष यादव ने बनकट पुलिस चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ कारवाई का मांग किया है वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh