Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अतरौलिया पुलिस बल ने बैंकों में किया चेकिंग...

अतरौलिया आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैंकों में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान ।बता दे कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर नवागत थाना अध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता के नेतृत्व  में बैंकों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान का मकसद आम आदमी को सुरक्षा देने के साथ क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकना रहा।
इस दौरान थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता  ने नगर के यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के आसपास एवं बैंकों में अंदर घुसकर आंतरिक सुरक्षा का मुआयना एवं चेकिंग किया, ताकि बैकों की सुरक्षा को अपराधी किसी भी हालात में भेद नहीं सकें। थानाध्यक्ष ने बैंकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए उपकरण सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की  तैनाती, डबल लॉक की स्थिति और अलार्म आदि के बारे में भी बारीकी से जानकारी की। बैंकों में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को बैंक में आने का कारण पूछा तत्पश्चात बैंकों के बाहर आड़े तिरछे तथा रोड पर खड़े दोपहिया वाहनों का ई चालान भी काटा।बैंक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को बैंकों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने व उनकी तलाशी लेने के निर्देश दिए। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य भागों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh