Latest News / ताज़ातरीन खबरें

न्याय के लिए भटकते युवक ने मीडिया का लिया सहारा

अतरौलिया आजमगढ़।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मादेपुर गांव निवासी छोटेलाल पुत्र सत्यदेव वर्मा का आरोप है कि मेरे गांव के ही कुछ दबंग और मन बढ लोग द्वारा आरसीसी रोड तोड़कर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है ।पीड़ित का आरोप है कि गांव के भानु प्रताप विनोद उदय भान द्वारा सीसी रोड की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। जिसके शिकायत मेरे द्वारा उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर से की गई उनके आदेशों का नहीं हो रहा है अनुपालन। बता दें कि विनोद वर्मा विकासखंड कोयलसा मे सफाई कर्मी पद पर तैनात है। जो एडीओ पंचायत के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। अधिकारियों से उसका अच्छा संबंध है। जिस संबंध का वह  गलत तरीके से  लाभ उठा रहा है। हम गरीब परिवार के हैं विनोद और उनके भाई  परिवार लोग  मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। और मेरा रास्ता भी रोक रहे हैं। मेरे द्वारा इसकी शिकायत कई बार तहसील से लेकर थाने तक की गई ।वही थाने की सह पर विनोद द्वाराअवैध निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। जो भी कर्मचारी जाता है तो उसके प्रभाव में आकर के वापस चला जाता है। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाने की बात कर रही है। वही गांव के मनगढ़ और दबंग किस्म के व्यक्तियों द्वारा सीसी रोड पर गलत तरीके से निर्माण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी के आदेशों का अनुपालन ना तो लेखपाल  कर रहे हैं ना ही थाना के लोग। अगर शीघ्र ही निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो ग्राम सभा के लोगों को आने जाने में काफी कठिनाईया होगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि मेरे द्वारा राजस्व टीम और थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही अवैध कब्जे को रुकवाया जाए ।और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh