Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सिंगल यूज प्लास्टिक का आया विकल्प....अतरौलिया


अतरौलिया। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से पूर्णतया प्रतिबंधित किए जाने का विकल्प गुजरात की एक कंपनी ने निकाल लिया हैं।आम लोगो के लिए तैयार इस पाली बैग को कंपनी ने इसे पर्यावरण संबंधी मानकों पर खरा उतरने का दावा किया है।यही नहीं कंपनी ने इसका प्रचार प्रसार के लिए आजमगढ़ जिले  में जन जागरूकता अभियान चलाया है। गुजरात प्रांत स्थित वापी स्थित प्रगति पैकेजिंग द्वारा बनाए गए इस पाली बैग को शत प्रतिशत आक्सो बायोदिग्रेदबल बताया गया है और कहा गया कि यह पाली बैग प्लास्टिक  नही बल्कि इसका विकल्प है और यह सूर्य की रोशनी में एक वर्ष में पूरी तरह से खत्म हो जाता है।कंपनी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस संबंध में आजमगढ़, कप्तानगंज, तहबरपर, अतरौलिया आदि बाजारों में इसके लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। कंपनी के प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा चलाया गया यह जन जागरूकता अभियान एक सप्ताह तक जिले की विभिन्न बाजारों में चलाया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh