भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण करने के साथ पहले से लगाए गए पौधों में दिए पानी
आजमगढ़ : 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण करने के साथ पहले से लगाए गए पौधों ,जो बिना पानी के सुख रहे हैं बचाने को हेतु पानी दिया और इसी क्रम में नरौली हरबंशपुर रोड पर बने डिवाइडर के बीच लगे पौधे जो बिना पानी के झुलस रहे थे उनकी सिंचाई किया
इस कार्य में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि डिवाइडर बनने के बाद नगर पालिका द्वारा इस पर पेड़ पौधे लगाए गए फोटो खिंचवा गया ,बारिश ने पौधों को जिंदा रखा लेकिन कड़ी धूप और गर्मी में पानी न मिलने की वजह से पौधे झुलस रहे हैं ,और कितने सूख भी गए,जब हम लोगों ने यह देखा तो हमें बहुत कष्ट हुआ,इन्हें बाल्टी से पानी देना काफी मुश्किल था इसलिए हम लोगों ने जलकल विभाग में ₹500 जमा करके एक टैंकर पानी खरीदा और इसी से पौधों को पानी दिया इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील किया कि आप को कहीं भी पौधे बिन पानी के मुरझाते हुए दिखाई दे उन्हें शीघ्र पानी जरूर दें
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित कुमार गुप्ता, रवि प्रकाश, नसीम अहमद,हिमांशु सिंह,आर के गुप्ता आदि शामिल रहे।



























































Leave a comment