Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला किसान सम्मेलन कल

अतरौलिया आजमगढ़। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान बिलारी, बढ़या, अतरौलिया के तत्वाधान में आगामी 6 जून दिन सोमवार को अपरान्ह 11:00 बजे कृष्णा मैरिज हाल छितौनी अतरौलिया आजमगढ़ के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में महिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव व कार्यक्रम के आयोजक राजदेव चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण ,पर्यावरण, जलवायु अनुकूल कृषि पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh