Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा पदाधिकारियों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

लालगंज आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का चित्र लगाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। योगी जी जिंदाबाद ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय तथा दी बार एसोसिएशन लालगंज के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी का प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल उपलब्धियों की मिसाल है। योगी जी ने कोरोना काल में जितना उत्तम कार्य उसकी सराहना पूरे विश्व में हुई। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सराहनीय है। अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस का भाव है। योगी जी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस वे तथा फोर व सिक्स लेन की सड़कों का जाल बिछ रहा है। राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर,विन्ध्य कारीडोर का निर्माण  अनेक ऐसे कार्य हैं जो योगी जी के कुशल नेतृत्व को प्रकट करते हैं। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण द्वारा नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जायेगा। मण्डल उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व अनिल राज गुप्त तथा अवनीश राय बन्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में  छ: इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार आगामी वर्ष में चार लाख नौजवानों को रोजगार देने का कार्य करेगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह एडवोकेट ,योगेंद्र राय, अनिल राज गुप्त, कृष्ण कुमार मोदनवाल, अवनीश पांडे, सुबास सोनकर, अखिलेश मिश्रा अहिरौली आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh