पर्यावरण सँरक्षण से होगा भविष्य सुरक्षित- थानाध्यक्ष
कादीपुर ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करौदी कला के हरीपुर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में थानाध्यक्ष व वन विभाग समेत समाजसेवियों ने किया पौधरोपण । विश्व पर्यावरण दिवस करौंदी कला थानाध्यक्ष मो. अकरम खाँ ने स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कालेज, हरीपुर मेँ पौधरोपण कर सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हम सबको अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसका संरक्षण व संवर्धन करना होगा। प्रधान हरिपुर मधुसूदन सिंह ने कहा कि पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई ने वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व के समक्ष भयानक संकट खड़ा कर दिया है इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी बालमुकुंद उपाध्याय, फारेस्ट गार्ड राम सुधार व विद्यालय प्रबंधक अमरीश मिश्र द्वारा संयुक्त रुप से आम व अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधान मधुसूदन सिँह, जगदम्बा उपाध्याय, मनोज गुप्ता, आशीष मिश्र, दीपक सिँह, शिवकुमार जी, कृष्ण कुमार चौबे, जितेंद्र उपाध्याय, अँकित पाँडे, मोहित तिवारी आदि उपस्थित रहे।



























































Leave a comment