Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ऋषि देवी मिश्रा का मनाया गया दशवीं पुण्यतिथि

अतरौलिया आज़मगढ़।  नगर पंचायत अतरौलिया के दुर्गा मन्दिर परिसर के सामने समाज सेवी ऋषि देव मिश्रा की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई ।इस  दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा ऋषिदेव मिश्र के  चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा पिता जी का पूरा जीवन शिक्षा, समाज और सेवा भाव में ही समर्पित रहा। इनके बताएं रास्तों का हमे अनुसरण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा पिता जी का पूरा जीवन शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य को समर्पित रहा वह अपने लोगों को पहली वरीयता में ही यह जोर देते थे कि बच्चों से ज्यादा बच्चियों को शिक्षा दी जाए।
इस दौरान भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा द्वारा  गरीब ,असहाय परिजनों को साड़ी ,कपड़ा आदि दिया  गया।, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्कर मिश्रा ने कहा कि बाबा जी का पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित रहा। वह कहते थे कि जिनके पास शिक्षा है उसको कोई प्रगति करने से नहीं रोक सकता। शिक्षा ही मानव जीवन की वह कुंजी है जिससे जटिल से जटिल समस्या रूपी तारों को खोला जा सकता है।
  श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से चन्द्रजीत  तिवारी, आनंद तिवारी ,हरिभान पांडे, नीरज तिवारी,प्रभाकर तिवारी, मोहित यादव, पिंटू मिश्रा ,रिंकू मोदनवाल ,रमेश सिंह रामू ,संत राम निषाद ,दिनेश मद्धेशिया,  सुरेश पांडे , उमाकांत मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh