मनमानी अतिक्रमण से क्षुब्ध व्यपारियो ने उपजिलाधिकारी के साथ किया बैठक
लालगंज (आज़मगढ़ )स्थानीय नगर में प्रशासन द्वारा मनमानी ढ़ग से हटाए जा रहे अतिक्रमण से क्षुब्ध व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में शनिवार को उपजिलाधिकारी से मिलकर मनमानी पर रोक लगाने की मांग किया न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया ।प्रदेश सरकार के निर्देश पर हटाए जा रहे अतिक्रमण में पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे मनमानी से पूरे नगर में आक्रोश व्याप्त हो गया ।अतिक्रमण अभियान इसके पूर्व भी कई बार चलाया गया है नाली से नाली तक तथा सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया ।लेकिन इस बार कोई मानक नही है पुलिस विभाग के लोग जहां चाह रहे है वही अतिक्रमण के नाम पर टीनशेड आदि हटवा दे रहे है ।क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी से मिलकर पुलिस द्वारा अतिक्रमण के नाम पर मनमानी किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा कहा कि अगर पुलिस मनमानी पर अंकुश नही लगा तो हम व्यापारियों को ले कर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे ।उपजिलाधिकारी ने अतिक्रमण से हमेशा जाम होने से राहगीरों को हो रही परेशानी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि मानक के अनुसार अतिक्रमण हटाया जाएगा किसी के साथ मनमानी नही हो पाएगी ।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव,धर्मेंद्र साहू ,हरदेव सोनकर ,धर्मेंद्र सोनकर ,राजेन्द्र सोनकर ,श्रवण मोदनवाल पांचू यादव, नूर आलम सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे ।



























































Leave a comment