डीह बाबा की नई प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया अनावरण
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बछऊरखुर्द रामगढ़ गांव स्थित डीह बाबा की प्रतिमा बीते कुछ महीनों से क्षतिग्रस्त हो गई थी । प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो जाने से गांव के लोगों को पूजा पाठ में व्यवधान आने लगा था । जिसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय गांव के नव युवकों ने नेक पहल का कार्य किया है । नव युवको ने सर्वप्रथम गांव में घूमकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से धन इकट्ठा किया फिर आपसी सहयोग से नई प्रतिमा खरीदकर शनिवार को आचार्य रमेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू बाबा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ डीह बाबा की नई प्रतिमा को स्थापित करवाकर गांव के लोगों के लिए पुजा पाठ के लिए सुपुर्द किया और एक नेक पहल का कार्य किया साथ ही मंदिर परिसर पर रामायण पाठ का भी आयोजन शुरू करवाया गया है । जिसके उपरांत रविवार शाम को एक भव्य भंडारे का भी आयोजन करवाया जाएगा जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे और पुण्य के भागी बनेगें । वही रामायण पाठ का आयोजन होने से गांव के आस पास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है और इस नेक कार्य को लेकर आस पास क्षेत्र के लोग नवयुवकों की जमकर भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं । इस अवसर पर सत्यम चतुर्वेदी, गोलू , सूरज चतुर्वेदी , नीरज चतुर्वेदी , मनीष , भरत , रजनीश , चंदन , नितीश , पप्पू चतुर्वेदी , शनि सहित आदि लोगों का सहयोग रहा ।



























































Leave a comment