Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वन विभाग की टीम व समाजसेवी ने नालें में गिरी नील गाय की बचाई जान, जमकर की जा रही प्रशंसा

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज के बघैला स्थित  स्कूल के बगल वाले नालें में एक नील गाय गिर गई और उसमें फंसकर जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही थी । तभी बगल में मजदूरों से साइट पर काम करवा रहे सूर्य प्रकाश मद्धेशिया की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना बिलरियागंज नगर पंचायत निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद गुप्ता को दी । समाजसेवी अरविंद गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और तत्काल मौके पर पहुंचे । वही मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी व वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद गुप्ता ने रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद नालें में फंसी जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही बेजुबान नीलगाय को बाहर निकाला और बेजुबान नीलगाय की जान बचाई । वही इस नेक कार्य को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग वन विभाग व समाजसेवी की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं । इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारी सतीश यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद गुप्ता के साथ कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh