Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार - अतरौलिया

अतरौलिया आज़मगढ़। अतरौलिया पुलिस को मिली कामयाबी,पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय।बता दें कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता मय हमराही का0 मुकेष गुप्ता, का0 राजेश कुमार, का0 भोलू यादव व महिला कान्सटेबल नेहा तिवारी के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान तलाश वांछित वारंटी 82 सीआरपीसी के तहत गस्त तलाश कर रहे थे कि ग्राम नगवा पहुँचे जहाँ वारंटी अभियुक्त के घर पर अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र रामफेर निवासी नगवा थाना अतरौलिया घर पर ही मौजूद मिला। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तथा घरवालों को गिरफ्तारी का कारण बताया कि मुकदमा संख्या 15740/21 धारा 147 ,323, 504, 506 IPC जिसकी नियत तारीख 8 /6/2022 है। जिसमें घर वालो को बता कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देश पर अक्षराश पालन करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh