Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सनातन धर्म एवं स्वर्ण समाज एकता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अतरौलिया आज़मगढ़। सवर्ण समाज एकता मंत्र संगठन के तत्वाधान में सनातन धर्म एवं स्वर्ण समाज एकता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।सवर्ण समाज एकता मंत्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री तीर्थराज शुक्ला जी एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में सनातन धर्म एवं सवर्ण समाज एकता व जागरूकता को लेकर सगड़ी तहसील अन्तर्गत शिव कुंडा धाम पट्टी प्रतापगढ़ आजमगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में उपस्थित सवर्णों ने अपने मान सम्मान स्वाभिमान  एवं सनातन धर्म संस्कार संस्कृति सभ्यता की रक्षा करने का संकल्प लिया | समाजसेवी अरुणेश मिश्रा ने आरक्षण नहीं अमीरों को संरक्षण सभी गरीबों को तथा sc st  ऐक्ट का दुरूपयोग आदि विषयों पर अपने विचार रखे  | राष्ट्रीय संयोजक तीर्थराज शुक्ला जी ने सवर्णों को किसी भी समाज का विरोध करने में अपने समय और संसाधन को ब्यर्थ ना कर बल्कि अपने समाज के लोगों में एकता व जागरूकता लाना है। इत्यादि शब्दों के माध्यम से उपस्थित लोगों को एकता का संदेश दिया |
कार्यक्रम में पदाधिकारी तीर्थराज शुक्ला (सोनू) राष्ट्रीय संयोजक, विक्रम सिंह संगठन कानूनी सलाहकार ,राम विशाल मिश्रा जिला संयोजक, देवी प्रसाद दुबे पट्टी ब्लॉक प्रभारी, नीरज तिवारी जौनपुर सोशल मीडिया प्रभारी एवं  महंत कैलाश दास जी ,
श्री जोखू राम चौबे जी,श्यामलाल मिश्रा जी तथा बहुत से सनातन व सवर्ण हितैषी उपस्थित थे |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh