काव्य गोष्ठी का आयोजन - अतरौलिया
अतरौलिया आजमगढ़। संदेश साहित्य परिषद अतरौलिया आजमगढ़ द्वारा आगामी 5 जून दिन रविवार समय अपराहन 2:00 बजे नगर के दुर्गा मंदिर रोड स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर -आर्य समाज- के प्रांगण में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर राजाराम सिंह ने दिया। संस्था के सचिव जितेंद्र सोनी ने क्षेत्र के सभी संभ्रांत एवं कवि प्रेमियों से काब्य गोष्ठी में भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि काब्य गोष्ठी में स्थानीय कवियों के अलावा कवि डॉक्टर मनीष मिश्रा, सरोज यादव, स्नेह लता राय, बैजनाथ गंवार, बजरंग सहाय रवि, घनश्याम यादव, विजय प्रताप यादव, महेंद्र मृदुल, कमला सिंह ,लाल बहादुर चौरसिया आदि कवि एवं साहित्यकार भाग लेंगे।



























































Leave a comment