कोरोना संक्रमण के 32 नए केस, कैसरबाग में मिले सबसे ज्यादा मरीज
लखनऊ। कोरोना के केस धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे इससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई बुधवार को 32 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। सबसे अधिक मरीज कैसरबाग इलाके में पाए गए कैसरबाग में जहां 10 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। इंदिरानगर इलाके में 6 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों का दायरा बढ़ गया है। इससे स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ गई है। चिनहट, रेड क्रास, सरोजनीनगर में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि एनके रोड और सिल्वर जुबली में दो-दो लोग पाजिटिव आए हैं। सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। प्रत्येक मरीज के संपर्क में आने वाले 50 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इनकी रिपोर्ट गुरुवार शाम को आएगी। इसके अलावा सीएमओ ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अभी भी सचेत रहने की जरूरत है। बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन जरूर लगावाएं। बच्चों का भी टीकाकरण जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाओ की वैक्सीन फ्री लगाई जा रही है।



























































Leave a comment