जी०डी० मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर लालगंज को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने से खुशखबरी
लालगंज आजमगढ :- प्रदेश सरकार द्वारा जी०डी० मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर लालगंज आजमगढ़ को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने से सी०बी०एस०सी० हाईस्कूल तक की मान्यता का रास्ता साफ हो गया है! विद्यालय के निदेशक उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने से इस वर्तमान सत्र में ही मान्यता मिलने की पूरी संभावना है जिससे इस सत्र में हाईस्कूल के बच्चों का प्रवेश अपने विद्यालय में लिया जा सकेगा! उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं तथा अपनी तरफ से हम विद्यालय परिवार तथा क्षेत्र वासियों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने विद्यालय के विकास में उत्कृष्ट सहभागिता प्रदान किया! विद्यालय के प्रधानाचार्य दुष्यंत सिंह, समन्वयक नरेंद्र तिवारी, सुरेश त्रिपाठी, शाधना शर्मा, प्रीती सिंह, सुनीता यादव, मान बहादुर, प्रशांत तिवारी, सुनील, ईश्वर चन्द्र चौरसिया, रमेश चन्द्र यादव तथा अन्य सभी शिक्षक गण एवं प्रबंधन तंत्र के पदाधिकारियों ने विद्यालय की विशेष उपलब्धि के लिए प्रसन्नता प्रकट की तथा एक दूसरे को बधाई दी ।



























































Leave a comment