गिरफ्तारी 04 नफर वांछित अभियुक्तगण : बिलरियागंज
बिलरियागंज/ आजमगढ़ बिती रात्रि करीब 20.00 बजे ग्राम छीही (हरिजन बस्ती) थाना बिलरियागंज आजमगढ़ से सूचना मिली की दो पक्षो में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचा तो पीड़ित पक्ष के श्रीमती रीना पत्नी राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष, बालकिशुन पुत्र स्व0 सुमेर राम उम्र करीब 50 वर्ष, राधेश्याम पुत्र सुमेर राम उम्र करीब 36 वर्ष, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र कुबेर राम उम्र करीब 40 वर्ष आदि को विपक्षी गण द्वारा मारा पीटा गया था । पीड़ित पक्ष के उपरोक्त लोगो को सी0एच0सी0 बिलरियागंज में इलाज हेतु ले जाया गया जहाँ पर पीड़ित पक्ष की रीना पत्नी राजेन्द्र उपरोक्त की स्थिति अत्यधिक खराब होने के कारण चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया था । रीना देवी को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था । आवेदक श्री रविन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 कुबेर राम निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 147/148/149/323/307/302/504/506 भा0द0वि0 बनाम केदार पुत्र बुद्धू आदि 10 नफर पंजीकृत किया गया है । थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ आज दिनांक 02.06.2022 को मय हमराहीयान के वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तलाश में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास की सूचना पर अण्डाखोर तिराहे पर पहुँचे जहां मु0अ0सं0 111/2022 धारा 147/148/149/323/307/302/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण (1) केदार पुत्र बुद्धू (2) जैतिल उर्फ लाल बिहारी पुत्र केदार (3) निर्मल पुत्र खरपतू (4) झीनक उर्फ श्रवण पुत्र खरपत्तू निवासी गण ग्राम छिही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ उपरोक्त को समय करीब 06.40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । दौरान पूछताछ अभियुक्तगण के निशा देही पर घटना में प्रयुक्त 04 अदद आलाकत्ल लाठी अलग-अलग स्थानो से बरामद कर मौके पर ही सील सर्व मुहर मय नमूना मुहर तैयार किया गया । अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता (1) केदार पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
(2) जैतिल उर्फ लाल बिहारी पुत्र केदार निवासी ग्रामी छिही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
(3) निर्मल पुत्र खरपतू निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज
(4) झीनक उर्फ श्रवण पुत्र खरपत्तू निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज को
अण्डाखोर तिराहा थाना बिलरियागंज जनपद आज़मगढ़ से
SO विजय प्रकाश मौर्य अपने हमराहियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया



























































Leave a comment